जूनियर एशिया कप हॉकीः भारतीय हॉकी टीम ने चीनी ताइपे को 18-0 से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2023, 10:02 PM IST

Junior Asia Cup 2023: भारत ने बुधवार को यहां सुल्तान कबूस यूथ कॉम्प्लेक्स में चीनी ताइपे पर 18-0 की बेजोड़ जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के डिफेंस को भेदने में लगातार कामयाबी हासिल की और गोल दागे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जूनियर एशिया कप हॉकी 2023
  • भारतीय हॉकी टीम ने दिखाया दबदबा
  • चीनी ताइपे को 18-0 से रौंदा

गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां सुल्तान कबूस यूथ कॉम्प्लेक्स में चीनी ताइपे पर 18-0 की बेजोड़ जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के डिफेंस को भेदने में लगातार कामयाबी हासिल की और गोल दागे।

India beat Chinese Taipei in Junior Asia Cup Hockey

भारतीय जूनियर हॉकी टीम की शानदार जीत (HI)

भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंदल (19वें, 29वें, 30वें, 59वें मिनट) और अमनदीप (38वें, 39वें, 41वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई जबकि बॉबी सिंह धामी (10वें और 46वें मिनट), आदित्य अर्जुन ललागे (37वें और 39वें मिनट) और कप्तान उत्तम सिंह (10वें और 59वें मिनट) ने दो-दो गोल किए।

End of Feed