भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन को जर्मनी में सोमवार को बुंडेस्लिगा शतरंज लीग मैच के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान खेलने वाले कक्ष में नंगे पैर खड़े रहना पड़ा।
एस एल नारायणन (फाइल फोटो)
जांच के दौरान बीप की आवाज आने के बाद नारायणन को जूते और मोजे उतारने पड़े । बाद में पता चला कि बीप की आवाज जमीन पर बिछे कारपेट के नीचे से आ रही थी।
I must say this. @FIDE_chess t.co/TRLl6fMr5E
— ANI (@ANI) Nov 27, 2022
इस तरह की जांच पहले भी हुई है लेकिन विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने जब से अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हैंस नीमैन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है, यह जांच कड़ी हो गई है ।
नारायणन ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं । मैं अगर चुप रहा तो खुद से और अन्य खिलाड़ियों से इंसाफ नहीं होगा जिनके साथ ऐसा ही अनुभव हुआ है।’’
