Paris Paralympic 2024: 56 साल के इतिहास पर भारी पड़ा पेरिस पैरालंपिक, भारतीय दल ने बना दिया खास रिकॉर्ड

Paris Paralympic 2024: भारतीय पैरालंपिक दल ने पेरिस में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत ने इस बार 7 गोल्ड और 9 सिल्वर सहित कुल 29 मेडल अपने नाम किए। इससे पहले भारत के नाम 56 साल के पैरालंपिक इतिहास में 12 मेडल ही जीत पाए।

Paris Paralympic 2024: साल 2024 का ओलंपिक अभियान भारत के लिए मिला-जुला था। जहां पदक के कुछ बड़े दावेदारों के हाथ निराशा लगी तो मनु भाकर जैसे चेहरे एक ही ओलंपिक में दो पदक के साथ सुपरस्टार बन गए। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता तो हॉकी टीम भी लगातार दूसरी बार मेडल लेकर घर आई। तमाम प्रयासों के बावजूद भारत 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ 6 मेडल ही जीत पाया और 71वें स्थान पर रहा। भारत टोक्यो के 7 मेडल के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया। इस बैकग्राउंड में शुरू हुए पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से हौसले एक बार फिर से बुलंद कर दिए हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (9)

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन (साभार-Twitter)

इस बार न केवल टोक्यो का रिकॉर्ड टूटा बल्कि 29 मेडल का एक ऐसा स्टैंडर्ड भी सेट कर दिया गया जो अगले पैरालंपिक खेलों में एक मानक की तरह काम करेगा। भारत का पैरालंपिक में मेडल हासिल करने का सफर 1972 में हीडलबर्ग से शुरू हुआ था। तब भारत को एक ही मेडल मिला था लेकिन यह गोल्ड मेडल था। मुरलीकांत पेटकर ने फ्रीस्टाइल स्विमिंग में मेडल जीतकर भारत के लिए पैरालंपिक मेडल की शुरुआत की थी। फिल्म 'चंदू चैंपियन' इसी चैंपियन की जिंदगी के ऊपर आधारित है।

End of Feed