विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: स्पेन में छाए भारतीय बॉक्सर, विश्वनाथ-वंशज और देविका ने जीता गोल्ड मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2022, 04:54 PM IST

IBA Youth Men’s and Women’s World Championships 2022: भारतीय बॉक्सर विश्वनाथ सुरेश, वंशज और देविका घोरपड़े ने युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है। तीनों मुक्केबाज स्पेन में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे।

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश, वंशज और देविका घोरपड़े ने स्पेन के ला नुसिया में चल रही आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। चेन्नई में जन्में विश्वनाथ ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में फिलीपींस के रोनेल सुयोम को हराकर सोने का तमगा हासिल किया।

विश्वनाथ, वंशज और देविका

इसके बाद रिंग पर उतरी भावना शर्मा को महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की गुलसेवर गनीवा से 0-5 से हार के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आशीष (54 किग्रा) रजत पदक हासिल करने वाले अन्य भारतीय थे। वह जापानी मुक्केबाज युता साकाई से 1-4 से हार गए। पुणे की रहने वाली देविका ने महिलाओं के 52 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की लॉरेन मैकी को हराकर भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण पदक जोड़ा।

End of Feed