3 हफ्ते में 3 किग्रा वजन किया कम, दिग्गज मुक्केबाजों को हराया, अब किसान की बेटी साक्षी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए लड़ेगी

Sakshi Chaudhary, CWG 2026: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने जा रहे हैं। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में हजारों खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी, जिनमें कुछ भारतीय भी होंगे। इन्हीं में से एक भारतीय होंगी मुक्केबाज साक्षी चौधरी जिन्होंने काफी मशक्कत और संघर्ष के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह बना ली है।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जल्द ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू होने वाले हैं। पूरा देश बॉक्सर साक्षी चौधरी का समर्थन कर रहा है, जो महिलाओं की 51 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर हिस्सा ले रही हैं।

Sakshi Chaudhary Of India To Represent India In CWG 2026 Boxing

साक्षी चौधरी (AI Generated Image)

SAI मीडिया की एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, साक्षी ने कई मुश्किलों का सामना करते हुए, तीन हफ्तों में 3 किलोग्राम वजन कम करके और निखत ज़रीन व मीनाक्षी हुड्डा जैसी वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर्स को हराकर बार-बार अपनी काबिलियत साबित की है। वह इस खेल के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं और अपनी जीत की भावना और समझदारी भरी फाइटिंग का प्रदर्शन करती हैं।

End of Feed