Paris Olympics 2024 [Day 3], [28 july 2024] Schedule: पेरिस ओलंपिक में स्पर्धाओं के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की युवा महिला निशानेबाज मनुभाकर 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए पहुंची हैं। रविवार को वो गोल्ड मेडल पर निशाना लगाने के इरादे शूटिंग रेंज में उतरेंगी। उनके अलावा महिला तीरंदाज टीम स्पर्धा में फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन में भी चुनौती पेश करेंगे। आइए जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन रविवार(28 July, 2o24) का भारतीय खिलाड़ियों का भारतीय समयानुसार कार्यक्रम इस प्रकार है।
पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम
बैडमिंटन
महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव), दोपहर 12:50 बजे से
पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी), रात आठ बजे
निशानेबाजी
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन, दोपहर 12.45 बजे
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता, दोपहर 2.45 बजे
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर, दोपहर 3.30 बजे
नौकायन
पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार, दोपहर 1.18 बजे
टेबल टेनिस
महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन) - दोपहर 12.15 बजे से
महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन) - दोपहर 12.15 बजे से
पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया) - दोपहर 3.00 बजे से
तैराकी
पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज - दोपहर 3.16 बजे
महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु - दोपहर 3.30 बजे
तीरंदाजी
महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे
महिला टीम (सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे से
महिला टीम (पदक चरण के मैच): रात 8.18 बजे से।
