Paris Olympics 2024: योगेश्वर दत्त ने बताया पेरिस में कितने पदक जीतेंगे भारतीय पहलवान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 08:02 PM IST

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले वाले भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • योगेश्वर दत्त ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन पर की है भविष्यवाणी
  • लगातार पांचवीं बार पदक जीतेंगे भारतीय पहलवान
  • इस बार कुश्ती में मिल सकते हैं 2 से 3 पदक

नई दिल्ली: लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त को पूरा भरोसा है कि कुश्ती पेरिस ओलंपिक में भारत को एक बार फिर पदक दिलाएगी और अगर पहलवानों को पसंदीदा ड्रॉ मिला तो यह संख्या एक से अधिक हो सकती है। भारत का छह सदस्यीय कुश्ती दल पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेगा जहां उनकी स्पर्धा पांच अगस्त से शुरू होगी।

Yogeshwar Dutt

योगेश्वर दत्त (साभार Olympics)

पुरुष वर्ग में केवल अमन सेहरावत (57 किग्रा) ही क्वालीफाई कर पाये, लेकिन महिलाओं ने छह में से पांच ओलंपिक भार वर्गों में क्वालीफाई करके दमदार प्रदर्शन किया। सूची में केवल 62 किग्रा में ही भारतीय महिला पहलवान नहीं है। भारत ने 2008 बीजिंग खेलों के बाद से कुश्ती में लगातार पदक जीते हैं जिसमें दिग्गज सुशील कुमार ने कांस्य पदक जीतकर शुरूआत की थी।

End of Feed