एशियन पैरा गेम्स बैडमिंटन में भारत ने जीते 16 मेडल, गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले नितेश कुमार ने आगे सुधार का आश्वासन दिया

Asian Para Games, Badminton: एशियन पैरा गेम्स 2026 में कुछ खेल ऐसे रहे जहां भारतीय खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया। इसमें पैरा बैडमिंटन का नाम भी शामिल है जहां देश को 16 मेडल मिले। गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने आश्वासन दिया कि आगे और बेहतर प्रदर्शन होगा।

भारतीय पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में दो पदक जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दो फाइनल खेलना और अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करना बहुत शानदार रहा, और वे अगली बार और भी बेहतर करने की उम्मीद कर रहे हैं। नितेश ने पुरुषों की SL3 सिंगल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मिक्स्ड SL3-SU5 स्पर्धा में थुलसिमथी मुरुगेसन के साथ मिलकर रजत पदक हासिल किया। एशियन पैरा गेम्स के पैरा-बैडमिंटन इवेंट में भारत ने कुल 16 पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।

Para Shuttler Nitesh Kumar On Winning Gold and Silver Medal In 2026 Asian Para Games

एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड और सिल्वर जीतकर लौटे पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार

ANI से बात करते हुए नितेश ने कहा, "देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है। दो फाइनल खेलना गर्व की बात है। पिछली बार मुझे तीन पदक मिले थे, लेकिन इस बार मेरा प्रदर्शन और भी बेहतर रहा। पिछली बार सिंगल्स में मुझे रजत पदक मिला था, और इस बार स्वर्ण पदक मिला है। मिक्स्ड इवेंट में मुझे कांस्य पदक मिला था, जिसे अब मैंने बदलकर रजत पदक में बदल दिया है। अगली बार मैं और बेहतर करूंगा। मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। उनके बिना यह पदक जीतना मुमकिन नहीं था। हमने हर मैच के साथ वेन्यू के हिसाब से खुद को ढाला और अपनी रणनीतियों को बहुत अच्छे से लागू किया।"

End of Feed