ARCHERY GOLD MEDAL: चीन को हराकर भारत ने जीता महिला कंपाउंड आर्चरी में एशियाड गोल्ड मेडल

india win gold medal in women's compound archery: एशिनय गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को हराकर भारतीय महिला आर्चरी टीम ने कंपाउंड आर्चरी का गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने चीन को 238-234 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।

ASIAN GAMES Archery Gold Medal: बुधवार को जापान में चल रहे एशियाई खेलों में, ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय तीरंदाजी तिकड़ी ने महिलाओं के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट के फाइनल में चीन को हराकर देश के लिए शानदार गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम ने इसी के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

India Win Archery Gold Medal In Asiad

भारतीय महिलाओं ने कंपाउंड आर्चरी में गोल्ड मेडल जीता

चीन के ख़िलाफ़ खिताबी मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने चीन को 238-234 से हराया। भारत ने पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। इस जीत से ज्योति को अपना चौथा एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल मिला, जबकि चिकिता और पृथिका ने अपने डेब्यू में ही पहला एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीता।

End of Feed