World Archery Para Series: भारत ने विश्व आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज 3 में 15 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहा

India In World Archery Para Series Stage III: भारत के पैरा-तीरंदाजों ने विश्व आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज III में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा। भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 15 मेडल जीते जिसमें 4 गोल्ड मेडल शामिल रहे। इसी के साथ भारत ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

मेज़बान भारत ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ स्टेज III में यादगार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 मेडल जीते, जिनमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। हालांकि, मेडल टैली में भारत चेक रिपब्लिक के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जिसने पांच गोल्ड मेडल जीते थे। चीन दो गोल्ड, छह सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बुधवार को खत्म हुई इस प्रतियोगिता ने भारत के पैरा तीरंदाजों को 18-24 अक्टूबर तक होने वाले आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स से पहले एक अहम इंटरनेशनल टेस्ट का मौका दिया।

Indian Archers Win 15 Medals For Second Spot In World Archery Para Series

भारत 15 पदकों के साथ विश्व आर्चरी पैरा सीरीज III में दूसरे स्थान पर रहा (X/India_Archery)

भारत के गोल्ड मेडल जीतने के अभियान की अगुवाई पैरालंपिक चैंपियन और मेडलिस्ट हरविंदर सिंह ने की, जिन्होंने विजय सुंडी के साथ मिलकर पैरा रिकर्व पुरुष डबल्स का खिताब जीता। पैरालंपिक में गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाले ऐतिहासिक खिलाड़ी हरविंदर (जो भारत के पहले पैरालंपिक मेडलिस्ट भी हैं) ने आखिरी दिन भावना के साथ मिलकर पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में जीत हासिल करते हुए एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

End of Feed