हार का दौर खत्म कर ताजिकिस्तान के खिलाफ सम्मान बचाने की चुनौती के साथ उतरेगा भारत

पिछले मुकाबले में ताजिकिस्तान से करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम मंगलवार को इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दूसरे और अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपनी गिरती हुई लय पर विराम लगाने और सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ताजिकिस्तान ने शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गये मुकाबले में भारत को 3-1 से हराया था।

हिसोर (ताजिकिस्तान)। पिछले मुकाबले में ताजिकिस्तान से करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम मंगलवार को इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दूसरे और अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपनी गिरती हुई लय पर विराम लगाने और सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ताजिकिस्तान ने शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गये मुकाबले में भारत को 3-1 से हराया था। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम रक्षापंक्ति की गलतियों, मध्यपंक्ति में तालमेल और रचनात्मकता की कमी दिखी। इसके साथ ही आक्रमण पंक्ति भी सीमित अवसरों को भुनाने में विफल रही।

Indian Football Team

भारतीय फुटबॉल टीम को जीत की उम्मीद। फोटो- इंडियन फुटबॉल

भारत ने पिछले साल अगस्त में सीएएफए नेशंस कप में ताजिकिस्तान को हराया था। वह राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का पहला मुकाबला था। टीम हालांकि उस जीत से प्रेरणा लेने में नाकाम रही और पिछले महीने लंदन में खेले गए यूनिटी कप से चला आ रहा खराब प्रदर्शन जारी है। यूनिटी कप में भारत को जमैका से 0-2 और जिम्बाब्वे से 0-1 से हार मिली थी। लगातार तीन हार झेल चुकी भारतीय टीम ने पिछले साल अगस्त से अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में केवल तीन जीत दर्ज की हैं।

End of Feed