Pickleball World Cup: टीम इवेंट के पहले दिन भारतीय टीम अजेय रही, 6 गोल्ड के साथ पदक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज

Pickleball World Cup 2026: पिकलबॉल वर्ल्ड कप के टीम इवेंट के पहले दिन भारतीय टीम अजेय रही। इसके साथ ही लीग स्टेज खत्म हो गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा, इज़राइल और चेक गणराज्य को हराया। भारत 6 गोल्ड मेडल के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

वियतनाम के दा नांग में 6 सितंबर 2026 तक चल रहे पिकलबॉल वर्ल्ड कप के टीम इवेंट के पहले दिन भारतीय टीम अजेय रही। इसके साथ ही लीग स्टेज खत्म हो गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा, इज़राइल और चेक गणराज्य को हराया।

Indian pickleball team in world cup

पिकलबॉल विश्व कप 2026 का भारतीय दल

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के अनुसार, हर्ष मेहता, अर्जुन सिंह, अनीश फ्रोइलन, अमन पटेल, पर्ल अमलसादीवाला, नाओमी अमलसादीवाला, आलिया इब्राहिम और मिहिका यादव वाली भारतीय प्रो टीम ने अपने शुरुआती दो मैचों में दबदबा बनाए रखा और एंटीगुआ-बारबुडा और इज़राइल को 6-0 के स्कोर से हराया।

End of Feed