एशियन गेम्स में भारत का खुला खाता, महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर; MMA में भी मेडल पक्का

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मेडल शूटिंग के जरिए जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के.विनोद ने मिलकर 1898 पॉइंट हासिल किए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने रविवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर अपने शूटिंग अभियान की शानदार शुरुआत की। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने मिलकर कुल 1898.0 पॉइंट हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। चीन ने 1904.2 के वर्ल्ड-रिकॉर्ड स्कोर के साथ टॉप स्थान हासिल किया। मेजबान जापान 1897.1 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

India Madel

भारत ने शूटिंग में जीता पहला मेडल।

आइची-नागोया 20वें एशियाई खेलों में भारत का यह पहला पक्का मेडल है। MMA फाइटर सुचिका तारियाल मेडल पक्का करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं, जो महिलाओं के ट्रेडिशनल MMA 60kg सेमीफाइनल में पहुंचीं। हालांकि, निशानेबाजी के जरिए भारत ने अपना पहला एशियन गेम्स 2026 का मेडल जीता।

End of Feed