India Open Badminton 2025: दूसरे ही दौर में खत्म हुआ लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय और प्रियांशु राजावत का सफर, दूसरे दौर में पहुंची अनुपमा और तनीषा-अश्विनी

इंडियन ओपन बैडमिंटन में भारत के पुरुष खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय और प्रियांशु राजावत का सफर दूसरे ही दौर में खत्म हो गया। वहीं महिला खिलाड़ियों अनुपमा और तनीष-अश्विनी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन अनुपमा उपाध्याय बुधवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई लेकिन भारत के पुरुष एकल अभियान को झटका लगा क्योंकि दूसरे दिन कोई भी खिलाड़ी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सका। पुरुष एकल में भारतीयों में केवल किरण जॉर्ज ही अगले दौर तक पहुंचे क्योंकि लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय और प्रियांशु राजावत 950,000 डॉलर पुरस्कार राशि के दूसरे दिन जुझारू प्रदर्शन के बावजूद हार गए। महिला वर्ग में अनुपमा ने हमवतन और अपनी मित्र रक्षिता श्री को 21-17, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन

अनुपमा की जूनियर वर्ल्ड चैंपियन से होगी भिड़ंत

अनुपमा ने कहा,'मैं पहली बार इंडिया ओपन सुपर 750 स्तर पर खेल रही हूं। पिछले साल मैं सभी को खेलते हुए देख रही थी। इससे पहले मैं सुपर 500 में खेली थी, लेकिन इस स्तर की चुनौती अलग है। पिछले साल मैंने चीन में अपना पहला 750 खेला था और पिछले हफ्ते मलेशिया सुपर 1000 में भी खेला था। मैं उनकी बराबरी कर सकती हूं।' अल्मोड़ा की 19 साल की अनुपमा का सामना अब पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन और छठी वरीय जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी।

End of Feed