दिल्ली नहीं, गुवाहाटी में होगा 2028 इंडिया ओपन, इस कारण किया गया शिफ्ट

2028 का इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट दिल्ली की बजाय गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। रविवार को BWF चैंपियनशिप के आखिरी दिन BAI के महासचिव संजय मिश्रा ने यह जानकारी दी।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने रविवार को कहा कि 2028 का इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा क्योंकि इसकी तारीखें गणतंत्र दिवस के लिए राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली सुरक्षा व्यवस्था से टकराएंगी। एंडर्स एंटोनसेन सहित कई शीर्ष खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन के जनवरी-फरवरी के आयोजन समय पर सवाल उठाए हैं। खिलाड़ियों ने नयी दिल्ली में इस दौरान पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी, वायु प्रदूषण और इंडोर स्टेडियमों में बेहद कम तापमान को लेकर चिंता जताई है।

BAI

त्रीसा जॉली (साभार-X)

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 2027 सत्र के लिए इंडिया ओपन को दो से सात फरवरी तक कराने का फैसला किया था ताकि नयी दिल्ली की सर्दियों के सबसे खराब दौर से बचा जा सके। हालांकि 2028 सत्र में इसे फिर जनवरी के अंत में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2028 में टूर्नामेंट 25 से 30 जनवरी तक खेला जाएगा। मिश्रा ने कहा कि उस अवधि में दिल्ली में टूर्नामेंट आयोजित करना सुरक्षा और अन्य व्यवस्थागत चुनौतियों के कारण मुश्किल होगा।

End of Feed