शर्मनाकः डोप उल्लंघन करने वालों देशों में भारत सबसे आगे, AIU की जून 2026 लिस्ट में शीर्ष पर बरकरार

India Ranks On Top In AIU Doping Violation List: एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट की डोपिंग उल्लंघन करने वालों की वैश्विक सूची में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। यह एक बार फिर उस बड़ी समस्या को दिखाता है जो देश के खेल जगत को प्रभावित कर रही है।

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) की डोपिंग उल्लंघन करने वालों की वैश्विक सूची में भारत 162 नाम के साथ सबसे ऊपर बना हुआ है। यह एक बार फिर उस बड़ी समस्या को दिखाता है जो देश के खेल जगत को प्रभावित कर रही है। इस सूची में कीनिया 148 नाम के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर रूस है जहां 60 से अधिक मामले मिले हैं।

India On Top Of AIU Doping June 2026 List

भारत एआईयू की जून 2026 सूची में शीर्ष पर बरकरार (AI Generated Image)

इस सूची में डोपिंग उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेल रहे लोग शामिल हैं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने डोपिंग के अलावा अन्य उल्लंघन किए हैं जैसे कि नमूने से छेड़छाड़, परीक्षण से बचना, तस्करी या अपने रहने के स्थान की जानकारी नहीं देना। इन उल्लंघनों के लिए भी डोपिंग उल्लंघन जैसी ही सजी मिलती है।

End of Feed