पहले राष्ट्रमंडल कबड्डी खिताब में भारत का डंका, मेंस और विमेंस टीम ने जीता गोल्ड

Commonwealth Kabaddi Championship 2026: भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पहले राष्ट्रमंडल कबड्डी खिताब में गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने मेंस और विमेंस दोनों श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता।

Commonwealth Kabaddi Championship 2026: अहमदाबाद में खेले गए पहले राष्ट्रमंडल कबड्डी खिताब में भारत का दबदबा रहा। मेंस और विमेंस दोनों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मेंस फाइनल में भारत ने श्रीलंका को तो विमेंस फाइनल में युगांडा को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने युगांडा को 35-15 से करारी शिकस्त देकर पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से साक्षी ने सबसे ज्यादा नौ रेड अंक जुटाए। अनु ने छह रेड अंक जुटाए, जबकि कप्तान निधि शर्मा ने तीन बोनस सहित पांच अंक का योगदान दिया। रितु और सुमन ने रक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार-चार टैकल अंक हासिल किए।

Commonwealth Kabaddi Championship

राष्ट्रमंडल कबड्डी खिताब (साभार-X)

भारत ने रेड से 20 और टैकल से 10 अंक जुटाए। इस दौरान टीम ने युगांडा को दो बार ऑलआउट भी किया। युगांडा की ओर से नाकायोंगो शिरात ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। उन्होंने टीम के लिए 11 अंक जुटाए। युगांडा ने कुल 14 रेड अंक और सिर्फ एक टैकल अंक हासिल किया। साक्षी ने जीत के बाद कहा, ’’मैं बहुत खुश हूं कि मैंने नौ रेड अंक हासिल किए और टीम की जीत में योगदान दिया।’’ उन्होंने छह मैचों में कुल 52 अंक जुटाकर चैंपियनशिप का समापन किया। उन्होंने छह मैचों में कुल 52 अंक जुटाकर चैंपियनशिप का समापन किया।

End of Feed