19 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश ने हंगरी में कनिजा ओपन का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया

Pranesh M Wins Kanizsa Open Chess Title In Hungary: हंगरी में भारत के 19 साल के ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने शतरंज की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। युवा शतरंज खिलाड़ी प्रणेश ने प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का खिताब जीता।

एक तरफ जहां विश्व ग्रैंड चेस टूर में भारत के आर प्रज्ञानंद ने फाइनल में पहुंचकर पूरी दुनिया को अपना दम दिखाया है। वहीं, दूसरी तरफ हंगरी में भारत के 19 साल के ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने शतरंज की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। हंगरी के नागीकनिज़ा में हुए प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का खिताब जीता।

India Grandmaster Pranesh M Wins Kanizsa Open 2026 Chess Title In Hungary

19 साल के भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रणेश एम ने हंगरी में जीता बड़ा खिताब (X/IndiaInHungary)

नौवें और आखिरी राउंड में, प्रणेश ने सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को हराया और चैंपियनशिप अपने नाम की। 2673 रेटिंग वाले प्रणेश अभी अगस्त 2026 की ताज़ा FIDE वर्ल्ड रैंकिंग में 44वें स्थान पर हैं। हंगरी में भारतीय दूतावास ने नागीकनिज़ा में कनिज़ा ओपन 2026 में जीत के लिए 19 साल के ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम को बधाई दी।

End of Feed