Junior Asia Cup Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को मात देकर जीता जूनियर एशिया कप का खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 12:03 AM IST

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जूनियर एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में मात देकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमें इससे पहले तीन बार जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। भारत ने 2004, 2005 और 2015 के बाद यह खिताब चौथी बार जीता है।

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने गुरुवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार जूनियर एशिया कप खिताब जीत लिया। आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिये भारी तादाद में भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक जुटे थे। आखिरी क्षणों में पाकिस्तान ने काफी आक्रामक हॉकी दिखाई लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित एच एस की अगुवाई में रक्षापंक्ति ने उनके हर वार को नाकाम कर दिया।

Junior Asia Cup Hockey

जीत के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- हॉकी इंडिया के ट्विटर से)

भारत के लिये अंगद बीर सिंह ने 12वें मिनट में, अराइजीत सिंह हुंडल ने 19वें मिनट में गोल दागे, जबकि भारत के पूर्व मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमेंस की कोचिंग वाली पाकिस्तानी टीम के लिये एकमात्र गोल 37वें मिनट में बशारत अली ने किया। भारत ने 2004, 2005 और 2015 के बाद यह खिताब चौथी बार जीता है जबकि पाकिस्तान 1987, 1992 और 1996 में चैम्पियन रह चुका है। दोनों टीमें इससे पहले तीन बार जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। पाकिस्तान ने 1996 में जीत दर्ज की जबकि 2004 में भारत विजयी रहा। भारत ने पिछली बार मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 6-2 से हराकर खिताब जीता था।

End of Feed