IND vs PAK Hockey: महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को रौंद डाला, 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

India vs Pakistan, Women's Junior Asia Cup Hockey: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए इस बार बड़े मैच में पाकिस्तान महिला टीम को करारी मात दी। भारत ने पाकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और आक्रामक खेल का नजारा पेश करते हुए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत में से एक दर्ज की। भारत ने जहां 19 गोल किए, 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, वहीं पाकिस्तान एक भी गोल, पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक हासिल नहीं कर पाया। भारत शनिवार को सेमीफाइनल में कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

India beat Pakistan by 19 goals to nil in Womens Junior Asia Cup Hockey

भारत ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में पाकिस्तान को 19-0 से हराया (X/HockeyIndia)

भारत ने पहले क्वार्टर में पांच, दूसरे क्वार्टर में भी पांच, तीसरे क्वार्टर में तीन और अंतिम क्वार्टर में छह गोल करके बड़ी जीत दर्ज करके शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत को शुरुआती पांच मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि वह इनका फायदा नहीं उठा पाया। भारत ने छठे मिनट में गोल दाग दिया था, लेकिन रेफरल के बाद गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया।

End of Feed