Davis Cup: भारत ने पाकिस्तान का उसके घर पर किया बुरा हाल, 4-0 से जीत के साथ की वर्ल्ड ग्रुप-1 में एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2024, 11:44 PM IST

60 साल लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान दौरे पर गए भारतीय टेनिल टीम ने डेविस कप के मुकाबले में 4-0 के अंतर से मात देकर वर्ल्ड ग्रुप-1 में एंट्री कर ली है।

इस्लामाबाद: भारतीय डेविस कप टीम ने युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की आसान जीत तथा निकी पूनाचा के विजयी पदार्पण से पाकिस्तान को 4-0 से हराकर 60 साल बाद चिर प्रतिद्वंद्वी देश का ऐतिहासिक दौरा पूरा करते हुए विश्व ग्रुप एक में जगह सुनिश्चित की। युकी और साकेत ने युगल मुकाबले में जीत के साथ भारत को प्ले ऑफ में 3-0 की विजयी बढ़त दिलाई।

India vs Pakistan Davis Cup

भारत बनाम पाकिस्तान डेविस कप

रविवार को 2-0 की बढ़त के साथ भारत ने की शुरुआत

शनिवार को 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद रविवार को युकी और साकेत ने मुजम्मिल मुर्तजा और अकील खान की मेजबान टीम की जोड़ी को 6-2 7-6(5) से हराकर मुकाबले में पाकिस्तान पर भारत के दबदबे को बरकरार रखा। पाकिस्तान ने युगल मुकाबले के लिए अकील को बरकत उल्लाह की जगह उतारा क्योंकि वह करो या मरो के इस मैच में अनुभवी खिलाड़ी चाहते थे। इस मुकाबले में हार भारत की जीत तय करती।

End of Feed