India vs Germany Hockey Semi Final Highlights: फिर टूटा हॉकी में गोल्ड मेडल जीत का भारत का सपना, जर्मनी ने सेमीफाइनल में दी 2-3 से मात

India vs Germany Hockey Semi Final, IND VS GER Score Olympics Men's Hockey Semi Final Updates in Hindi: भारतीय हॉकी टीम का पुरुषों की हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार के साथ टूट गया। कांस्य पदक की आस अभी भी बरकरार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेमीफाइनल में जर्मनी से 2-3 से हारा भारत
  • स्पेन से होगी कांस्य पदक के लिए भिड़ंत
  • लगातार दूसरी बार कांसा जीतने का है भारत के पास मौका

IND vs GER Hockey Semi Final Highlights हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना मंगलवार को सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ टूट गया। भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने 2 गोल किए और 1-2 से हाफ टाइम तक आगे हो गया। लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर वापसी की और एक गोल करके मुकाबले में 2-2 से बराबरी कर ली। लेकिन मैच के 44वें मिनट में जर्मनी ने तीसरा और निर्णायक गोल करके फाइनल में 2-3 के अंतर से प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम का इसके साथ ही 44 साल बाद ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। भारत के लिए मैच में गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह(7') और सुखजोत सिंह(36') ने किए। वहीं जर्मनी के लिए गोल गोंजालो पिलेट(18'), क्रिस्टोफर रुहेर(27') और मार्को मिलकाऊ(54') की स्टिक से निकले। भारतीय टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका शेष है। 8 अगस्त को भारत-स्पेन के बीच कांस्य पदक मुकाबला खेला जाएगा।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

जानिए मैच के पल पल का अपडेट:

अमित रोहिदास के बगैर उतरेगी टीम इंडिया: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड की वजह से मैच से बाहर होने वाले अमित रोहिदास के बगैर टीम इंडिया मैदान में उतर रही है।

End of Feed