रोहित यादव ने एशियाई खेलों से पहले कहा, नहीं ले सकता नीरज की जगह, करूंगा पदक जीतने की कोशिश

भारत के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने कहा है कि वो 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में महान एथलीट नीरज चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। जानिए उन्हें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी से मिला है क्या गुरुमंत्र?

नई दिल्ली: भारत के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में महान एथलीट नीरज चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। नीरज चोट के कारण आगामी एशियाई खेलों से हट चुके हैं। उत्तर प्रदेश के डभिया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित का इस साल ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जहां उन्होंने केवल 81.56 मीटर का थ्रो किया था। हालांकि 22 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर सिल्वर मीट में उन्होंने 87.68 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Rohit Yadav

रोहित यादव (फोटो क्रेडिट Rohit Yadav Instagram)

एशियाई खेलों में कर सकते हैं बेहतर प्रदर्शन

End of Feed