'नमस्ते मैं लवलीना, हमारी मदद करें'... असम के हालातों ने चैंपियन बॉक्सर को किया बेचैन, CWG में मैच से पहले बनाया भावुक वीडियो

Lovlina Borgohain Video Post On Assam Floods: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन से करोड़ों भारतीय फैंस को इस बार गोल्ड मेडल की उम्मीद है। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ उनका कांस्य मेडल पक्का है लेकिन लक्ष्य स्वर्ण पर है। हालांकि लवलीना अपने खेल पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं और इसकी वजह है उनके राज्य असम में आई बाढ़ जिसने भयावह रूप ले लिया है। इसको लेकर लवलीना ने खुद एक वीडियो पोस्ट किया है।

असम में कई सालों में सबसे भयानक बाढ़ आई है और राज्य के पांच ज़िलों में 5 लाख से ज़्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम में 68 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में चराइदेव सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाका है, उसके बाद शिवसागर का नंबर आता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ़्ते 700 से ज़्यादा गाँव पानी में डूबे हुए थे।

Boxer Lovlina Borgohain Appeals To Help Assam From Floods Amid Her CWG Campaign

लवलीना बोरगोहेन ने बाढ़ प्रभावित असम के लिए मदद की अपील की (X/AP)

असम में आई इस भयानक बाढ़ के बीच, लवलीना बोरगोहेन ने राज्य के लिए अपनी चिंता ज़ाहिर की है और मदद की अपील की है। स्टार भारतीय बॉक्सर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ग्लासगो में हैं। वह 31 जुलाई को अपना अभियान शुरू करेंगी। लवलीना बोरगोहेन का मेडल जीतना पक्का हो गया है। क्वार्टर-फ़ाइनल में 'बाय' मिलने के बाद उन्हें सीधे सेमी-फ़ाइनल में एंट्री मिली और उनका ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो गया। सेमी-फ़ाइनल में जीत से उन्हें सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और फ़ाइनल में जीत से वह गोल्ड मेडल जीत लेंगी।

End of Feed