एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में हुसामुद्दीन, लवलीना और अंकुशिता की एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2022, 08:49 PM IST

Asian Elite Boxing Championship: एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। अंकुशिता बोरो (56 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की वालेनटिना खालजोवा पर जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक पक्का किया।

राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन ने रविवार को जोर्डन के अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के हेंगसियोक ली के खिलाफ हुसामुद्दीन (57 किग्रा) शुरुआत में पिछड़ गए क्योंकि विरोधी मुक्केबाजी ने पहले राउंड में उन्हें कुछ सटीक मुक्के लगाए।

LOVLINA

लवलीना की जीत

उलटफेर की आशंका के बीच हसामुद्दीन ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए वापसी की। उन्होंने अगले दो राउंड में आक्रामक रुख अपनाते हुए दबदबा बनाया और 5-0 से जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। हुसामुद्दीन 10 नवंबर को सेमीफाइनल में 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सेरिक तेमिरजा से भिड़ंगे।

End of Feed