Malaysia Masters: भारत के एचएस प्रणय ने जीता मलेशिया मास्टर्स का खिताब, छह साल का सूखा खत्म किया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 28, 2023, 06:45 PM IST

Malaysia Masters: एचएस प्रणय ने रविवार को यहां मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के कड़े पुरुष एकल फाइनल मुकाबले में तीन गेम में चीन के वेंग होंग येंग को हराकर छह साल के खिताब के सूखे को खत्म किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मलेशिया मास्टर्स 2023
  • भारत के एचएस प्रणय ने जीता खिताब
  • छह साल का सूखा खत्म हुआ

भारत के एचएस प्रणय ने रविवार को यहां मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के कड़े पुरुष एकल फाइनल मुकाबले में तीन गेम में चीन के वेंग होंग येंग को हराकर छह साल के खिताब के सूखे को खत्म किया। तीस साल के भारतीय खिलाड़ी ने 94 मिनट चले मुकाबले के दौरान शानदार जज्बा दिखाते हुए चीन के दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी वेंग के खिलाफ 21-19 13-21 21-18 से जीत दर्ज की।

HS Prannoy wins Malaysia Masters title

एचएस प्रणय (SAI Media)

यह प्रणय का पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। साथ ही भारत का कोई खिलाड़ी इस साल पहला एकल खिताब जीतने में सफल रहा। प्रणय ने पिछले साल थॉमस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन 2017 अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड के बाद से वह व्यक्तिगत खिताब नहीं जीत पाए थे।

End of Feed