Indonesia Open: भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगा ये खिलाड़ी, सिंधु और श्रीकांत पर भी रहेगी नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 01:18 PM IST

Indonesia Super Badminton tournament: इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय भारतीय चुनौती को पेश करेंगे। इसे अलावा दो बोर की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत पर भरी नजर रहेगी।

Indonesia Super Badminton tournament: फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय मंगलवार से शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाले प्रणय टूर्नामेंट में आगे तक जा सकते हैं जिसमें विश्व बैडमिंटन के चोटी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दुनिया के नंबर आठ खिलाड़ी प्रणय का सामना पहले दौर में जापान के केंता निशिमोतो से होगा जिसके बाद दूसरे दौर में चीन के शि युकी से टक्कर हो सकती है।

HS Pranay

एचएस प्रणय। (फोटो- बीडब्ल्यूएफ के ट्विटर)

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और 2021 विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन यहां अच्छी शुरूआत की कोशिश करेंगे। सिंधु पिछले दो टूर्नामेंटों में पहले दौर में बाहर हो गई जबकि श्रीकांत मलेशिया और स्पेन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। सिंधु का सामना पहले दौर में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुंगजुंग से होगा, जबकि श्रीकांत चीन के लु गुआंग जू से खेलेंगे। थाईलैंड ओपन सेमीफाइनल तक पहुंचे लक्ष्य सेन का सामना पहले दौर में दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी चीन के ली जि जिया से होगा।

End of Feed