Hockey World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका को हराकर साझा रूप से नौंवे स्थान पर रहा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2023, 12:10 AM IST

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने अपनी मेजबानी में खेले जा रहे 15वें विश्व कप में नौवें स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया।

भुवनेश्वर: भारत ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए पहले और चौथे क्वार्टर में दो दो गोल कर शनिवार को यहां क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया जिससे मेजबान टीम एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 में संयुक्त नौवें स्थान पर रही। दुनिया की छठे नंबर की टीम ने मैच में छह पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये और एक में गोल दागा। वहीं 14वीं रैंकिंग पर काबिज दक्षिण अफ्रीका ने तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन एक को भी नहीं भुना सकी। भारत ने सर्कल में 31 बार सेंध लगायी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा 22 बार किया।

Indian-Hockey-team

भारतीय हॉकी टीम(साभार Hockey Team)

मैच में भारत ने बनाए रखा दबदबाघरेलू टीम ने गेंद पर 60 प्रतिशत दबदबा रखा और गोल में 14 शॉट लगाये जबकि दक्षिण अफ्रीका ने नौ बार ऐसा किया। मैच के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे अभिषेक ने पांचवें ही मिनट में भारत का खाता खोल दिया जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में अपनी ड्रैग फ्लिक से गोल कर स्कोर दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका, हालांकि भारत ने विपक्षी टीम के गोल में सेंध लगाना जारी रखा।

End of Feed