Hockey World Cup 2023, India vs England Live Score Streaming: भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप मैच का लाइव प्रसारण, कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 09:00 AM IST

Hockey World Cup 2023, India vs England Match Date, Time, Live Streaming, Telecast Channel in India: आज हॉकी विश्व कप 2023 में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Hockey World Cup 2023, India vs England Hockey Live Score Streaming Online & Telecast Channel in India: एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में स्पेन के खिलाफ 2-0 के अंतर से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। भारतीय टीम जहां स्पेन को 2-0 से मात देकर इस मुकाबले में पहुंची है वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 के अंतर से अपने पहले मुकाबले में पटखनी दी थी।

Indian-hockey-team

भारतीय हॉकी टीम(साभार Hockey India)

यह मुकाबला पूल डी में पहले और दूसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच का है। इसी मुकाबले से सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रास्ता खुलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप के मुकाबले का लुत्फ आप कब और कहां उठा सकते हैं।

End of Feed