ऐलान के बाद भी नहीं बदला जर्सी का रंग! एशियाई खेलों में केसरिया जर्सी पहनकर उतरी भारतीय हॉकी टीमें

20वें एशियाई खेलों में पारंपरिक नीली जर्सी की जगह केसरिया जर्सी पहनकर महिला और पुरुष टीमें मैदान पर उतरीं। ऐसे में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने सफाई दी है।

काकामिगहारा (जापान): भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें रविवार को एशियाई खेलों में अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में केसरिया रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरीं जबकि खेलों से पहले हॉकी इंडिया ने कहा था कि टीम की पारंपरिक नीली जर्सी वापस लाई जाएगी। भारत की दोनों टीमों ने पिछले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड में हुए विश्व कप के दौरान पहली बार केसरिया रंग की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद इस पर काफी विवाद हुआ था।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

जर्सी के रंग में बदलाव को लेकर सामने आए थे मतभेद

End of Feed