Asian Games: भारत को झटका, एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेंगी हिमा दास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 09:13 PM IST

Asian Games, Hima Das: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। चीन में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में भारत की स्टार धाविका हिमा दास हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुख्य कोच ने इसकी पुष्टि कर दी है। हिमा दास हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रही हैं और वो इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन से दूर रहेंगी।

भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास अप्रैल में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चीन में आगामी एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकेगी । भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

Hima Das not to participate in Asian Games due to hamstring injury

हिमा दास

23 वर्ष की हिमा ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में 400 मीटर का व्यक्तिगत रजत पदक जीता था । वह स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा थी ।

End of Feed