दिल्ली के हर्ष सिंह ने दिलाया गोल्ड, जूडो में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 5वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। 60 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने यह गोल्ड अपने नाम किया। जूडो में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। वह जूडो में गोल्ड जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

जूडो में भारत ने अपना दूसरा मेडल जीत लिया है। यह मेडल भारत ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में जीता है जहां दिल्ली के रहने वाले हर्ष सिंह ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कैट्ज जोशुआ को हरा दिया। उन्होंने यह मुकाबला 10-0 से जीता। उन्होंने यह मुकाबला वाजी-आरी के जरिए जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में गोल्ड जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

harsh singh

हर्ष सिंह (साभार-AI Image)

60 किलोग्राम भारवर्ग के तीनों विजेता

60 किलोग्राम भारवर्ग में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्स ने सिल्वर मेडल जीता। दो ब्रोंज मेडल क्रमश: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। इंग्लैंड के चार्ली अयारे और ऑस्ट्रेलिया की पेद्रो कार्लोस एंटुन नेटो ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया।

जूडो में भारत का दूसरा गोल्ड

यह जूडो में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत की अस्मिता डे ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। वह जूडो में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थी। उन्होंने फाइनल मुकाबले में कनाडा की हैदी क्वाश को हराया। नियत समय में मुकाबले 1-1 से बराबर रहने के बाद अस्मिता ने सडन डेथ तक गए मुकाबले में गोल्डन स्कोर के जरिए अंक अर्जित करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके बाद हर्ष सिंह ने भी इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम भी गोल्ड मेडल जीतकर दर्ज करा लिया।

End of Feed