FIH Pro League: एफआईएच प्रो लीग में हरमनप्रीत सिंह करेंगे भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 05:25 PM IST

FIH Pro League, Hockey, Harmanpreet Singh to captain India: स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए हरमनप्रीत सिंह को मंगलवार को 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान चुना गया। भारतीय हॉकी स्टार मनप्रीत सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए हरमनप्रीत सिंह को मंगलवार को 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। मनप्रीत सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

harmanpreet_Singh

हरमनप्रीत सिंह

भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा और फिर 30 अक्टूबर को स्पेन से भिड़ेगा। भारतीय टीम अपने दूसरे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर और स्पेन के खिलाफ छह नवंबर को खेलेगी।

End of Feed