FIH Player of the Year: हरमनप्रीत सिंह चुने गये 2022 में दुनिया के बेस्ट हॉकी खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:25 PM IST

Harmanpreet Singh picked as FIH Best male hockey player of the year: भारतीय हॉकी स्टार हरमनप्रीत सिंह को साल का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया है। वह इस तरह नीदरलैंड के तेयून डि नूजीयर, आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन के साथ इस एलीट सूची में शामिल हो गये हैं।

भारतीय डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां लगातार दूसरी बार पुरूष वर्ग में एफआईएच का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत लगातार वर्षों में पुरूष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, वह इस तरह नीदरलैंड के तेयून डि नूजीयर, आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन के साथ इस एलीट सूची में शामिल हो गये हैं।

HARMANPREET_SINGH

हरमनप्रीत सिंह

एफआईएच ने एक बयान में कहा, ‘‘हरमनप्रीत एक आधुनिक युग के हॉकी सुपरस्टार हैं। वह शानदार डिफेंडर हैं जिनमें प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के लिय सही समय पर सही जगह पहुंचने की बेहतरीन क्षमता है। ’’ इसमें कहा गया, ‘‘उसकी ‘ड्रिब्लिंग’ काबिलियत शानदार है। वह काफी गोल भी बनाता है। अब उन्हें लगातार दूसरे साल एफआईएच का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। ’’

End of Feed