सरपंच साहब हरमनप्रीत सिंह ने खोला भारतीय टीम की जापान के खिलाफ आखिरी पलों में जीत का राज

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बताया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जापान के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कैसे मिली आखिरी पलों में जीत। चौथे क्वार्टर में बदली टीम की तकदीर।

जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में जापान के खिलाफ धैर्य, मानसिक मजबूती और संयम ने 4-1 की जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई। पांच बार की चैंपियन और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम को जापान ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन मेजबान टीम ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Harmanpreet Singh

हरमनप्रीत सिंह (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

इस रणनीति ने दिलाई जीत

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,'हम हमेशा यही बात करते हैं कि आखिरी सीटी बजने तक अपनी रणनीति पर कायम रहेंगे। हमने सर्कल में कई बार प्रवेश किया, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर के ज्यादा मौके नहीं मिले। ऐसे मुकाबलों में आपका धैर्य, मानसिक नियंत्रण और शांतचित्त रहना सबसे ज्यादा मायने रखता है। दूसरे हाफ में हमने जिस तरह खेला, उससे हमें भरोसा था कि गोल जरूर मिलेंगे, क्योंकि हम गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए हुए थे। सर्कल में प्रवेश करने के भी हमें अच्छे नतीजे मिले। इससे हम काफी खुश हैं।'

End of Feed