FIFA World Cup 2026: नॉर्वे ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने की दहलीज पर सेनेगल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात देकर नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली है। नॉर्वे ने दो मैच में से दोनों में जीत दर्ज कर, 6 अंकों के साथ ग्रुप-I में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, सेनेगल को दो मैच में शिकस्त मिली है। इसके चलते वह फीफा वर्ल्ड से बाहर होने की दहलीज पर जा पहुंचा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Norway vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I के एक मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली है। वहीं, सेनेगल दो मैच में से दो गंवाकर फीफा से बाहर होने की दहलीज पर पहुंच गया है। मैच में सेनेगल ने आखिरी पलों में वापसी की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नॉर्वे के लिए एर्लिंग ब्राउट हालैंड और सेनेगल के इस्माइला सार ने दो-दो गोल दागे।

Norway vs Senegal

नॉर्वे ने सेनेगल को हराया। फोटो- AP

मैच में सेनेगल ने आक्रामक रुख अपनाए रखा, लेकिन नॉर्वे ने सेनेगल के हर दांव पेंच को तोड़ निकाला। सेनेगल ने पूरे मैच में 56 प्रतिशत गोल करने की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे के डिफेंस को भेद नहीं सके। सेनेगल ने मैच में 16 बाहर गोल करने की कोशिश की। वहीं, नॉर्वे ने 13 बार सेनेगल के डिफेंस को भेदने का प्रयास किया, जिसमें मात्र तीन बार ही सफल हुआ।

End of Feed