CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुजरात सरकार ने खोला खजाना, 301 करोड़ रुपये की किया आवंटन

साल 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए गुजरात सरकार ने अपना खजाना खोलकर तैयारियों के लिए 301 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों के लिए 301 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिसमें मेजबानी शुल्क के भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपये शामिल हैं। राज्य विधानसभा को बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। खेल और युवा सेवा विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। यह सवाल कांग्रेस विधायक अमित चावड़ा ने पूछा था।

CWG 2030

राष्ट्रमंडल खेल 2030

संघवी ने पुष्टि की कि गुजरात को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिल गया है। उन्होंने बताया कि राज्य ने खेलों के लिए मेजबान सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और मेजबानी शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। जवाब के अनुसार राज्य सरकार ने खेलों की योजना और प्रबंधन के लिए ’अमदावाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गेनाइजेशन’ नाम से एक कंपनी भी गठित की है जो ’कंपनी अधिनियम 2013 की धारा आठ के अंतर्गत 12 अगस्त 2026 के एक प्रस्ताव के माध्यम से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल स्थलों के प्रबंधन और खेलों से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई है।

End of Feed