भारतीय गोल्फर्स ने महिला इंडियन ओपन में किया शानदार प्रदर्शन, दूसरे स्थान पर रहीं अमनदीप द्राल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 10:38 PM IST

Women's Indian Open: भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल महिला इंडियन ओपन में दूसरे स्थान पर रही हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

गुरुग्राम: भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने चार लाख डॉलर इनामी राशी वाले महिला इंडियन ओपन में रविवार को अपने अभियान को संयुक्त दूसरे स्थान के साथ खत्म किया। अमनदीप के अलावा अदिति अशोक, गौरिका बिश्नोई और वाणी कपूर शीर्ष दस खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहीं।

अमनदीप द्राल

अमनदीप रविवार को खिताब के दौड़ में बनी हुई थी लेकिन ओलिविया कोवन ने चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर खिताब जीता। जर्मनी की इस 26 साल की खिलाड़ी का एलईटी (लेडीज यूरोपीय टूर) पर यह पहला खिताब है। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 275 रहा।

End of Feed