पेरिस ओलंपिक 2024 में धूम मचाने को तैयार है 'गाजीपुर का राजकुमार', गजब है इनकी कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2024, 12:07 PM IST

'Ghazipur Ka Rajkumar' In Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खेल प्रेमियों को हमेशा की तरह इस बार भी अपनी हॉकी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। इसी हॉकी टीम में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके संघर्ष की कहानी प्रेरित करने वाली है। गाजीपुर के राजकुमार पाल अपनी हॉकी स्टिक से धमाल मचाने को तैयार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • गाजीपुर के राजकुमार की कहानी
  • ओलंपिक हॉकी में धमाल मचाने को तैयार

करीब तीन हजार की आबादी वाले करमपुर गांव से हॉकी स्टिक थामकर सैकड़ों लड़कों ने ओलंपिक खेलने का सपना देखा लेकिन इसे पूरा करने का मौका सिर्फ राजकुमार पाल को मिला है और ‘गाजीपुर के राजकुमार’ के नाम से मशहूर मिडफील्डर की ख्वाहिश पेरिस में अच्छा प्रदर्शन करके हर एक अधूरे सपने को पूरा करने की है।

Ghazipur Ka Rajkumar Pal, Paris Olympics 2024

भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल अपने परिवार के साथ (Instagram)

वाराणसी से करीब 40 किलोमीटर दूर गाजीपुर के गांव करमपुर के मेघबरन स्टेडियम पर हॉकी का ककहरा सीखने वाले बच्चों के प्रेरणास्रोत बन गए हैं राजकुमार । एक ऐसा गांव जहां से 400 से अधिक लड़कों को हॉकी के जरिये रोजगार तो मिला लेकिन भारत की नुमाइंदगी का मौका नहीं । इनमें राजकुमार के दोनों भाई जोखन और राजू भी शामिल हैं जो देश के लिये नहीं खेल पाये।

End of Feed