ये कैसा विरोधः जर्मनी के फुटबॉलर्स ने मैच से पहले फोटो खींचे जाने पर चेहरे ढके, जानिए वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2022, 09:42 PM IST

German football team cover faces in protest: जर्मनी के खिलाड़ियों ने फुटबॉल विश्व कप में टीम के पहले मैच से पूर्व तस्वीर खींचे जाने के दौरान अपने चेहरे ढक लिए जो मेजबान देश कतर में भेदभाव का विरोध करने के लिए आर्मबैंड (बांह पर पट्टी बांधना) पहनने की योजना पर फीफा के कड़े रुख की निंदा का तरीका है।

जर्मनी के खिलाड़ियों ने फुटबॉल विश्व कप में टीम के पहले मैच से पूर्व तस्वीर खींचे जाने के दौरान अपने चेहरे ढक लिए जो मेजबान देश कतर में भेदभाव का विरोध करने के लिए आर्मबैंड (बांह पर पट्टी बांधना) पहनने की योजना पर फीफा के कड़े रुख की निंदा का तरीका है।

germany_football

जर्मन फुटबॉलर्स ने ढके चेहरे (AP)

जापान के खिलाफ बुधवार के मैच से पहले टीम पारंपरिक तरीके से खड़ी हुई लेकिन सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने दाहिने हाथ से अपना मुंह ढक लिया। ऐसा लगता है कि यह जर्मनी सहित सात यूरोपीय संघों को फीफा की चेतावनी पर प्रतिक्रिया थी। फीफा ने कहा था कि समावेश और विविधता के प्रतीक के रूप में रंगीन ‘वन लव’ आर्मबैंड पहनने पर खिलाड़ियों को दंडित किया जाएगा। इन सात टीम के कप्तानों ने आर्मबैंड पहनने की योजना बनाई थी।

End of Feed