भारतीय कुश्ती में शुरू हुआ नया विवाद: बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ लामबंद हुए पहलवान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 3, 2024, 07:29 PM IST

भारतीय कुश्ती के गलियारों में एक और नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। अब बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ पहलवानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती में जारी संकट में बुधवार को नया मोड़ आया जब सैकड़ों जूनियर पहलवान अपने कैरियर में एक महत्वपूर्ण साल बर्बाद होने के खिलाफ जंतर मंतर पर जमा हुए और उन्होंने इसके लिये शीर्ष पहलवानों बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को दोषी ठहराया। बसों में भरकर जूनियर पहलवान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे।

Wrestling Protest

साक्षी, बजरंग और विनेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इनमें से करीब 300 बागपत के छपरौली के आर्य समाज अखाड़े से थे जबकि कई नरेला की वीरेंद्र कुश्ती अकादमी से भी थे। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें काबू करने में काफी परेशानी हुई। ये पहलवान बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इन्होंने बैनर पकड़ रखे थे जिस पर तीनों पहलवानों की तस्वीरों के साथ लिखा था,'कर दिया देश की कुश्ती को बर्बाद, साक्षी , बजरंग और फोगाट।'

End of Feed