भारत में आयोजित होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतरेंगे 4 नए भारतीय चेहरे, दिग्गजों के बीच मचाएंगे धमाल

World Badminton Championships: आयुष शेट्टी का शुरू से एक सपना था, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलना। अब इस 21 वर्षीय खिलाड़ी का यह सपना साकार होने जा रहा है। भारत 17 साल के अंतराल के बाद 17 से 23 के बीच विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस प्रतियोगिता में भारत के चार खिलाड़ी पहली बार अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खिलाड़ियों में कर्नाटक के आयुष भी शामिल हैं।

World Badminton Championship: आयुष शेट्टी का शुरू से एक सपना था, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलना। अब इस 21 वर्षीय खिलाड़ी का यह सपना साकार होने जा रहा है। भारत 17 साल के अंतराल के बाद 17 से 23 के बीच विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस प्रतियोगिता में भारत के चार खिलाड़ी पहली बार अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खिलाड़ियों में कर्नाटक के आयुष भी शामिल हैं।

World Badminton Championship In India to Feature 4 New Indian Shuttlers

भारत में होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में नजर आएंगे चार नए भारतीय चेहरे (X/BAI_Media)

आयुष ने पीटीआई से कहा, "विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करना और वह भी तब जब भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। इसलिए यह विशेष है।" आयुष को हालांकि कठिन ड्रॉ मिला है, क्योंकि पुरुष एकल के पहले दौर में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी यू क्यूई से होगा।

End of Feed