फलस्तीन राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी की इजराइल हवाई हमले में मौतः फुटबॉल महासंघ

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2024, 11:03 AM IST

Palestine Footballer Death: फलस्तीन फुटबॉल महासंघ ने बताया कि राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद बरकत गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में मारे गए। महासंघ ने कहा कि 39 वर्षीय बरकत की सोमवार को दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में मौत हो गई।

फलस्तीन फुटबॉल महासंघ ने बताया कि राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद बरकत गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में मारे गए। महासंघ ने कहा कि 39 वर्षीय बरकत की सोमवार को दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में मौत हो गई।

Palestine Footballer Death News

पूर्व फलस्तीन फुटबॉलर की मौत (Representative Image- AP)

साथी खिलाड़ियों के बीच ‘ द लायन (शेर)’ के नाम से मशहूर बरकत ने राष्ट्रीय टीम के अलावा गाजा, जॉर्डन और सऊदी अरब के कुछ क्लबों के लिए खेला था। उन्होंने 2015 में शबाब खानयुनिस के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की, जहां वह गाजा में एक ही टीम के साथ 100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

End of Feed