फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई। इस बार सेमीफाइनल की लाइनअप में पहली बार अनोखा संयोग बना है। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन से जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। पहला सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12.30 बजे जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को 12.30 बजे होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से, अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3-1 से, इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से और स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया था।
अर्जेटीना (साभार-X)
पहली बार अनोखा संयोग
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि रैंकिंग की टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में भिड़ने वाली है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। फीफा ने इस बार का फॉर्मेट कुछ इस तरह से बनाया था कि टॉप-4 टीमें तब-तब एक दूसरे से ना भिड़े जब तक की वह अंतिम 4 में ना पहुंच जाए। किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा कुछ इस बार संभव हो पाएगा, लेकिन अब जब सेमीफाइनल की लाइनअप सामने है तो यह अनोखा संयोग सच साबित हुआ है। फीफा की मौजूदा रैंकिंग की बात करें तो फिलहाल फ्रांस की टीम नंबर वन, अर्जेंटीना नंबर दो, स्पेन नंबर 3 और इंग्लैंड नंबर 4 पर काबिज है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- इन दो खिलाड़ियों को मिले टी20 टीम में मौका, इरफान पठान ने सुझाए नाम
