स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद सेनेगल के कोच पापे बौना थियाव की हुई छुट्टी

फीफा विश्व कप 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सेनेगल ने शनिवार को कोच पापे बौना थियाव को हटा दिया। जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह?

Image

पापे बौना थियाव (फोटो क्रेडिट @ojeksaikhoje X)

न्यूयॉर्क: फीफा विश्व कप 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सेनेगल ने शनिवार को कोच पापे बौना थियाव को हटा दिया। 'लायंस ऑफ टेरंगा' के नाम से मशहूर सेनेगल की टीम ने जनवरी में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल में मोरक्को को हराने के बाद विश्व कप में बड़ी उम्मीदों के साथ एंट्री की थी और माना जा रहा था कि वे खिताब के मजबूत दावेदार होंगे। लेकिन उनका वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

सुपर-32 राउंड में खत्म हुआ सेनेगल का सफर

सेनेगल को विश्व कप के ग्रुप दौर के शुरुआती दो मैच फ्रांस और नॉर्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम के खिलाफ उन्हें एक्स्ट्रा-टाइम में 3-2 से नाटकीय हार का सामना करना पड़ा। मैच के शुरुआती 90 मिनट खत्म होने से पांच मिनट पहले तक सेनगल की टीम 2-0 से आगे चल रही थी लेकिन बेल्जियम ने अंत में बाजी पलट दी औप उनका सफर विश्व कप में खत्म हो गया। ऐसे प्रदर्शन के बाद कोच बौना थियाव की छुट्टी हो गई है।

पैट्रिक विएरा बन सकते हैं नए कोच

45 वर्षीय थियाव पर सितंबर में सेनेगल के 2027 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस क्वालिफाकेशन कैंपेन की शुरुआत में पांच मैचों का बैन लगने वाला था। यह बैन उन्हें जनवरी में रबात में हुए फाइनल के दौरान मोरक्को को मिली पेनल्टी के विरोध में अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाने की वजह से लगा था। माना जा रहा है कि फ्रांस के पूर्व मिडफील्डर और वर्ल्ड कप विजेता पैट्रिक विएरा थियाव की जगह ले सकते हैं। सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसमें थियाव के जाने के बाद योजनाओं के बारे में जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। हो सकता है कि उनके उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान भी हो जाए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article