एशियन गेम्स 2026 में डोपिंग का पहला मामला सामने आया, खिलाड़ी को सस्पेंड किया गया

First Doping Case In Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में डोपिंग का पहला मामला सामने आ गया है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने इसकी जानकारी दी है। थाईलैंड की बैडमिंटन खिलाड़ी पिचामोन ओपात्निपुथ को डोपिंग में दोषी पाए जाने के बाद अस्थाई रूप से सस्पेंड किया गया।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में डोपिंग का पहला मामला सामने आने की घोषणा की। थाईलैंड की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ 'फ्यूरोसेमाइड' (furosemide) पाया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एशियाई खेलों में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की टेस्टिंग और नतीजों के मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार संस्था है।

First Doping Case Of 2026 Asian Games Emerges Announces OCA

एशियन गेम्स 2026 का पहला डोपिंग मामला सामने आया (X)

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने एक बयान में कहा, "ये सैंपल 17 सितंबर को नागोया में प्रतियोगिता के बाहर (out-of-competition) डोपिंग कंट्रोल के दौरान थाईलैंड की बैडमिंटन खिलाड़ी पिचामोन ओपात्निपुथ से लिया गया था।" खिलाड़ी ने अभी तक एशियाई खेलों में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है और मंगलवार को महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला होना है।

End of Feed