FIP Promotion India Padel Open: आज खेले जाएंगे पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले, रोमांचक भिड़ंत के लिए मंच है तैयार

fip promotion india padel open: एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के आखिरी दिन( 24 नवंबर,2024) को दोपहर 3 बजे से पुरुष और महिला युगल फाइनल खेले जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा, 23 नवंबर: एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के तीसरे दिन स्पेन की एनिज सांतामारिया लैंडा-ऐताना सोलन डोमेनेक और पोल अल्सीना-एडु अल्टीमायर्स रोस की जोड़ी भारत में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट के पुरुष और महिला युगल वर्ग के फाइनल में एंट्री करने में सफल रही। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में स्पेनिश जोड़ियों का सामना क्रमशः कोटोमी ओजावा (जापान)-एलिजाबेथ नोगुएरस लोरेंज (स्पेन) और आर्थर ह्यूगोनक-थॉमस स्वैक्स (फ्रांस) की जोड़ी से होगा। फाइनल मुकाबले 24 नवंबर को बेनेट यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक पैडल कोर्ट में दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। इस चार दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की सहायक कंपनी) द्वारा टाइम्स ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है।

Kotomi Ozawa and Elisabeth Nogueras Lorenz

कोटोमी ओजावा और एलिजाबेथ नोगुएरस लोरेंज

24 नवंबर को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबलों का सीधा प्रसारण जूम टीवी पर किया जाएगा साथ ही एफआईपी के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

End of Feed