फुटबॉल का ऐसा क्रेज, टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कतर सरकार ने अपने खर्चे पर प्रशंसक भेजे कनाडा

FIFA World Cup 2026: कतर के फुटबॉल प्रशंसक तीन विशेष चार्टर्ड जेट विमानों से पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे, जहां कतर ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था। इसके बाद फैंस को सैन फ्रांसिस्को से वैंकूवर की फ्लाइट से लाया गया।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की खुमारी पूरी दुनिया पर छाई हुई है। जो टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, उनके देश के लोग तो फुटबाल के लिए दीवाने हैं ही। लेकिन जिस देश की टीमें इस वर्ल्ड कप में नहीं खेल रही हैं, वहां के लोग भी फुटबॉल में जबरदस्त दिलचस्पी ले रहे हैं। इस बीच कतर देश की सरकार ने अपनी टीम के समर्थन में एक अनोखा फैसला लिया है। कतर की सरकार ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने के लिए कतर के करीब 1000 फुटबॉल प्रशंसकों को सरकारी खर्चे पर कनाडा भेजा है। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की पहल पर कतर फुटबॉल एसोसिएशन ने एक सरकारी पब्लिक फंड के जरिए इन फैंस की यात्रा, होटल और ठहरने का पूरा इंतजाम किया है।

Qatar

कतर नेशनल टीम और फैंस (qfa)

विशेष चार्टर्ड प्लेन से भेजा गया कनाडा

कतर के फुटबॉल प्रशंसक तीन विशेष चार्टर्ड जेट विमानों से पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे, जहां कतर ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था। इसके बाद फैंस को सैन फ्रांसिस्को से वैंकूवर की फ्लाइट से लाया गया। कनाडा के खिलाफ BC प्लेस स्टेडियम में होने वाले ग्रुप स्टेज मैच से पहले ये सभी फेयरमोंट और जेडब्ल्यू मैरियट पार्क जैसे आलीशान होटलों में ठहरे हुए हैं। वैंकूवर की सड़कों पर कतरी प्रशंसक पारंपरिक 'दरबुका' ढोल बजाकर और नाच-गाकर माहौल बना रहे हैं। लाल-मरून जर्सी पहने फैंस का जत्था शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों और टूरिस्ट्स के साथ फोटो खिंचवाने से लेकर कतर का झंडा लहराने तक, फैंस अपनी टीम के लिए जोश भर रहे हैं।

End of Feed