फीफा वर्ल्ड कप में टूट गया 96 साल का रिकॉर्ड, आधे मैच में ही हो गए सीजन के सर्वाधिक गोल

FIFA World Cup 2026 Record: टूर्नामेंट के 59वें मैच में अमेरिका और तुर्किये के बीच हुए मुकाबले ने इतिहास बदल दिया। इस मैच में टूर्नामेंट का 173वां गोल हुआ। इसके साथ ही कतर 2022 वर्ल्ड कप में बने 172 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया।

FIFA World Cup 2026 Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने शुरू होते ही इतिहास रच दिया है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट में गोलों की ऐसी बारिश हुई है कि 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। अभी टूर्नामेंट आधा भी नहीं हुआ है और एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बन चुका है।

FIFA (30)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में टूट गए गोल के सारे रिकॉर्ड (FIFA)

59वें मैच में टूटा 2022 का रिकॉर्ड

टूर्नामेंट के 59वें मैच में अमेरिका और तुर्किये के बीच हुए मुकाबले ने इतिहास बदल दिया। इस मैच में टूर्नामेंट का 173वां गोल हुआ। इसके साथ ही कतर 2022 वर्ल्ड कप में बने 172 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया। फिलहाल कुल गोलों की संख्या 177 तक पहुंच चुकी है। बड़ी बात यह है कि अभी नॉकआउट राउंड के कई बड़े मैच बाकी हैं।

End of Feed