अटलांटा: इंग्लैंड ने कप्तान हेरी केन के दोहरे गोल की मदद से अटलांटा में खेले गए रोमांचक नॉकआउट मुकाबले में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को 2-1 के अंतर से मात देकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ -16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में एंट्री कर ली है। मैच में इंग्लैंड और कांगो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच में कांगो ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए सातवें मिनट में ही गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली। कांगो के लिए गोल ब्रायन सिपेंगा ने किया।
हैरी केन
हैरी कैन बने इंग्लैंड के हीरो
मैच के फर्स्ट हाफ का अंत कांगो (Congo DR) की 1-0 की बढ़त के साथ हुआ। सेकेंड हाफ में में स्कोर लाइन 75वें मिनट तक ऐसी ही थी लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हेरी केन अपनी टीम और फैन्स के लिए मसीहा बनकर उभरे। उन्होंने एंथनी गोर्डन(Anthony Gordon) के क्रॉस को गोल में तब्दील करके इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने बढ़े हुए जोश के साथ कांगो पर दबाव बनाने की पुरजोर कोशिश की और मैच के 88वें मिनट में एक बार फिर केन ने एक और गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस बार भी गोल करने में उनका सहयोग एंथनी गोर्डन ने किया और अपनी टीम को बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया। इंग्लैंड की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। राउंड ऑफ -16 में अब उसकी भिड़ंत सह मेजबान मैक्सिको से होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: FIFA World Cup, MEX vs ECU: मेक्सिको ने एक्वाडोर को नॉकआउट में हराया, 40 साल बाद विश्व कप नॉकआउट मैच जीता
36 साल बाद इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने किया ये कारनामा
हैरी केन ने कांगो के खिलाफ दो गोल करके रिकॉर्ड बुक्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। साल 1990 के बाद वो फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में दो गोल करने वाले गैरी लिंकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। लिंकर ने 1990 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कैमरन के खिलाफ दो गोल दागे थे।
